Followers

Saturday 9 February 2013

रानी(Q)नहला(9)जैक(J), देख छक्का(6) मन बहला-



 सत्तावन जो कर रहे,  जोड़ा बावन ताश ।
चौका (4) दे जन-पथ महल, *अट्ठा(8) पट्ठा पास । 

सत्तावन=ग्रुप ऑफ़ मिनिस--              अट्ठा= कूट-नैतिक सलाह---
पट्ठा =  जवान-लड़का              सिंह इज किंग 
अट्ठा(8) पट्ठा पास, किंग(K) पंजा(5) से दहला(10)
रानी(Q)नहला(9)जैक(J), देख 
छक्का(6) मन बहला ।   


नहला=ताजपोशी के लिए नहलाना 
  दुक्की(2) तिग्गी(3)ट्रम्प, हिला ना *पाया-पत्ता ।
खड़ा ताश का महल, चढ़े इक्के(A) पे सत्ता (7)।।
*खम्भा 

2 comments:

  1. वाह !
    मेरे शेरे पंजा-अब मत लड़ा पंजा
    हाथ को देखते रह करने वाला है
    सबको एक एक करके गंजा !!

    ReplyDelete
  2. बेगम पान चबाय के , छक्का चिड़ी बुलाय |
    राजतिलक देती लगा, ईंट बादशा आय |
    ईंट बादशा आय, रेत उसमे है ज्यादा |
    एक आँख ही पास, जैक सा बनकर प्यादा |
    खो देता अस्तित्व, दुष्ट सत्ता का सरगम |
    बजा बजा के मस्त, हुकुम की अपनी बेगम ||

    ReplyDelete