Followers

Showing posts with label कोशिश. Show all posts
Showing posts with label कोशिश. Show all posts

Friday, 15 February 2013

जिनकी चाकरी नहीं पक्की -




1
ठीका पर बहाल करते हैं।
गाँधी को निहाल करते हैं ।।
मनरेगा-हाथ में ठेंगा 
 करते ठीक-ठाक आमदनी -
 मिहनत बेमिसाल करते हैं ।।

देशी का सुरूर चढ़ जाता -
ठीका पर बवाल करते हैं ।।
 
जिनकी चाकरी नहीं पक्की -
 वो भी पाँच साल करते हैं  ।

तू लाखों कमा कमीशन जब
कारीगर कमाल करते हैं ।।

फोड़ें ठीकरा विफलता का
उनपर सवाल करते हैं ।

कारिन्दे बटोरते दौलत-
 दरबारी मलाल करते है ।

जनता जूझती रहे जब-तब
वे जलसे-बवाल करते हैं ।।

 2
पाप का भर के घडा ले हाथ पर,
पार्टी निश्चय टिकट दे हाथ पर।।
शौक से दुनिया दलाली खा रही- 
हाथ धर कर बैठ मत यूं हाथ पर । ।

जब धरा पे है बची बंजर जमीं--
बीज सरसों का उगा ले हाथ पर ।।

हाथ पत्थर के तले जो दब गया, 
हाथ जोड़ो पैर हाथों हाथ पर  
देख हथकंडा अजब रविकर डरा
*हाथ-लेवा हाथ रख दी हाथ पर ।।
*पाणिग्रहण 

Tuesday, 23 October 2012

पिघलती चाहें- रौ में बहे जा ||

 करेर कलेजा ।
सन्देश भेजा ।।

खफा मोहब्बत-
आहें सहेजा ।।

सह ले सताना-
गजलें कहे जा ।।

पिघलती चाहें-
रौ में बहे जा ।।

"रविकर" अँधेरा -
दीपक गहे जा ।।


दुर्जन छवि हित किन्तु है, काफी एक विवाद-


दोहे  
सज्जन सी छवि पा गया, कर शत सत-संवाद ।
दुर्जन छवि हित किन्तु है, काफी एक विवाद ।।

आदिकाल की नग्नता, गई आज शरमाय ।
 परिधानों में पापधी , नंगा-लुच्चा पाय ।।  

लम्बी लम्बी बतकही, लम्बी लम्बी छोड़ ।
हँस हँस कर लम्बा हुआ, होवे पेट मरोड़ ।।