Followers

Saturday 14 July 2012

सदा खिलाना गुल नया, नया कजिन मुसकाय -


करे बहाना आलसी,  अश्रु बहाना काम |
होय दुर्दशा देह की,  जब से लगी हराम  ।।

अन्न पकाना छोड़ दी, कान पकाना रोज   |
सास-बहू में पिस रहा, अभिनेता मन खोज ।।

दही जमाना भूलती, रंग जमाना याद |
करे माडलिंग रात-दिन, बढ़ी मित्र तादाद ||

पुत्र खिलाना भाय ना, निकल शाम को जाय |
सदा खिलाना गुल नया,  नया कजिन मुसकाय ||

12 comments:

  1. ...ये कौन परी है?...जरा अता पता तो बताइए रविकर जी!

    ReplyDelete
  2. बहुत ही बेहतरीन और प्रशंसनीय प्रस्तुति....


    इंडिया दर्पण
    पर भी पधारेँ।

    ReplyDelete
  3. Replies
    1. रचना रचना रवि-करे, रचना रची न जाय |
      रचना रविकर थी पड़ी, चला यहाँ चिपकाय ||

      Delete
  4. बहुत अच्छी प्रस्तुति!
    इस प्रविष्टी की चर्चा कल रविवार (15-07-2012) के चर्चा मंच पर भी होगी!
    सूचनार्थ!

    ReplyDelete
  5. दही जमाना भूलती, रंग जमाना याद |
    करे माडलिंग रात-दिन, बढ़ी मित्र तादाद ||
    अजी क्या बात है .सजीव कर दियो आधुनिका का चित्र आपने .

    ReplyDelete
  6. बहुत अच्छी प्रस्तुति

    ReplyDelete
  7. ये लो अब ये भी कर लिया
    लाल में नीला भर लिया ।

    ReplyDelete
  8. पकाना खिलाना छोड़कर,शुरू किया ये काम,
    मिलना जुलना कुछ नही,कमा रहे हो नाम,,,,,,

    ReplyDelete
  9. करे बहाना आलसी, अश्रु बहाना काम |
    होय दुर्दशा देह की, जब से लगी हराम ।।

    सुंदर दोहे ...!!

    ReplyDelete
  10. बहुत ही सुन्दर दोहे ...अत्यंत प्रभावी अभिव्यक्ति
    सादर !!!

    ReplyDelete