Followers

Wednesday 30 October 2013

ले मोदी को रोक, जमा हैं सोलह *गालू -



रविकर लखनऊ में २०-१०-१३ : फ़ोटो मनु 
(1)
चालू संयोजन हुआ, थर्ड फ्रंट  का शोर |
पॉलिटिक्स को मोड़ने, चले तीसरी ओर |

चले तीसरी ओर, सजाई अपनी घोड़ी |
जागी है उम्मीद, कहीं कुछ थोड़ी-मोड़ी |

ले मोदी को रोक, जमा हैं सोलह *गालू |
बने सीट कुछ जीत, किंग मेकर ये चालू ||
*गाल बजाने वाले

(2)

देता शौचालय बचा, मोदी जी की जान |
अभी अभी जो दिया था, तगड़ा बड़ा बयान |

तगड़ा बड़ा बयान, प्रथम शौचालय आये |
पीछे देवस्थान, गाँव आदर्श बनाये |

मानव-बम फट जाय, और बच जाता नेता |
शौचालय जय जयतु, बधाई रविकर देता ||


5 comments:

  1. आपकी यह उत्कृष्ट प्रस्तुति कल शुक्रवार (01-11-2013) को "चर्चा मंचः अंक -1416" पर लिंक की गयी है,कृपया पधारे.वहाँ आपका स्वागत है.

    ReplyDelete
  2. ले मोदी को रोक, जमा हैं सोलह *गालू |
    बने सीट कुछ जीत, किंग मेकर ये चालू ||
    *गाल बजाने वाले

    चाहे बजा लो गाल ,चाहे भई खालो आलू

    ReplyDelete
  3. भारत में अब जल रहा, मोदी का ही मोद।
    जन-गणँ-मन की तो इन्हें, मिली हुई अब गोद।।
    --
    सुप्रभात...।
    आरोग्यदेव धन्वन्तरी महाराज की जयन्ती
    धनतेरस की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।

    ReplyDelete
  4. बहुत सुन्दर आ. रविकर जी.
    नई पोस्ट : दीप एक : रंग अनेक

    ReplyDelete
  5. कोई नही रोक पायेगा सुखाले जितना तालू ।

    ReplyDelete