Followers

Friday 4 May 2012

राह - राह 'रविकर' रमता, मरी - मरी मिलती ममता-

  शोक-वाटिका की ऐ सीते !
     राम-लखन के तरकश रीते ||
जगह-जगह जंगल-ज्वाला , उठे धुआँ काला-काला|
प्रर्यावरण - प्रदूषण  ने, खर - दूषण  प्रतिपल  पाला || 
          कुम्भकरण-रावण जीते - 
          राम-लखन के तरकश रीते||
नदियों में मिलते नाले, मानव-मळ मुर्दे डाले |
'विकसित' की आपाधापी, बुद्धि पर लगते ताले||
          भाष्य बांचते भगवत-गीते -
         राम-लखन के तरकश रीते||
पनपे हरण - मरण  उद्योग, योग - भोग - संयोग - रोग |
काम-क्रोध-मद-लोभ समेटे, भव-सागर में भटके लोग ||
          मनु-नौका में लगा पलीते - 
         राम-लखन के तरकश रीते||
राग - द्वेष - ईर्ष्या  फैले,  हो  रहे  आज  रिश्ते  मैले |
पशुता भी चिल्लाये-चीखे, मानवता का दिल दहले ||
         रक्त-बीज का रक्त न पीते -
         राम-लखन के तरकश रीते||
राह - राह  'रविकर' रमता, मरी - मरी मिलती ममता |
जगह-जगह जल्लाद जुनूनी, भ्रूण चूर्ण कर न थमता ||
         कोख नोचते कुक्कुर-चीते - 
        राम-लखन के तरकश रीते ||

7 comments:

  1. बहुत खूब सर!


    सादर

    ReplyDelete
  2. आज का समय यही सब प्रदर्शित कर रहा है!...सुन्दर प्रस्तुति!...आभार!

    ReplyDelete
  3. वाह ... रविकर जी ... समा बाँध देते हैं आप ...

    ReplyDelete
  4. बहुत खूब

    ReplyDelete
  5. प्रर्यावरण - प्रदूषण ने, खर - दूषण प्रतिपल पाला ||
    कृपया शुद्ध रूप पर्यावरण लिख लें .आज तो उत्कृष्टता को आपने और भी शिखर पर पहुंचा दिया .

    ReplyDelete
  6. तुलसी के पत्ते सूखे हैं ,और कैक्टस आज हरे हैं ,
    आज राम को भूख लगी है ,रावण के भण्डार भरें हैं .इसे आगे बढायें भाई साहब .अपनी रचना जैसा विस्तार दें .

    ReplyDelete